अशोक घोष

Veteran Forward Bloc leader Ashok Ghosh dies

प्रश्न-स्वतंत्रता सेनानी, अशोक घोष, जिनका मार्च 2016 में निधन हो गया, वे जुड़े थे-
(a) असहयोग आंदोलन से
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन से
(c) अभिनव भारत से
(d) फारवर्ड ब्लाक से
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 मार्च, 2016 को स्वतंत्रता सेनानी एवं दिग्गज फारवर्ड ब्लाक नेता श्री अशोक घोष का निधन हो गया। ये सुभाष चन्द्र बोस द्वारा स्थापित संस्था फारवर्ड ब्लाक (1940) से जुड़े थे।
  • अशोक घोष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और उन्होंने संस्था फारवर्ड ब्लाक को राजनीतिक शक्ति के रूप में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वे 1951 में पारवार्ड ब्लाक के बंगाल इकाई के महासचिव चुने गए, लगभाग 60 वर्षो तक वह इस पर बने रहे। इतने लंबे समय तक किसी राजनैतिक दल का शीर्ष पद संभालने की वजह से इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया।
  • स्वतंत्राता के बाद इन्होंने प्रथम तथा द्वितीय संयुक्त मोर्चा सरकार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए इन्होंने बंग्ला कांग्रेस, फारवर्ड ब्लाक, एलएसएस (LSS- लोक सभा संघ), सी.पी.एम.,सी.पी.आई. आर.एस.पी (Revolutionary Socilist Party) को एकजुट किया।
  • अपने सात दशकों के राजनीतिक कैरियर में इन्होंने कोई राजनीतिक पद प्राप्त नहीं किया और एक संयमी जीवन व्यतीत करते हुए आजीवन अविवाहित रहे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.facebook.com/ForwardBloc/posts/1051277514894941:0
http://www.univarta.com/news/india/story/403732.html
http://www.prabhatkhabar.com/news/west-bengal/story/734666.html
http://zeenews.india.com/news/india/ashok-ghoshs-death-will-leave-vacuum-for-left-president_1862518.html
http://www.business-standard.com/article/news-ians/forward-bloc-veteran-ashok-ghosh-dead-116030300283_1.html