अलास्का

Alaska

प्रश्न-अभी हाल ही में अमेरिकी राज्य अलास्का को अमेरिका द्वारा तत्कालीन रूसी साम्राज्य से खरीदने की कौन-सी ऐतिहासिक वर्षगांठ मनाई गयी?
(a) 75वीं
(b) 100वीं
(c) 125वीं
(d) 150वीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2017 में अमेरिका के 49 वें राज्य अलास्का को अमेरिका द्वारा तत्कालीन रूसी साम्राज्य से खरीदने की 150वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ मनाई गयी।
  • अलास्का को अमेरिका ने तत्कालीन रूसी साम्राज्य से 20 मार्च 1867 को हुई एक संधि के तहत 72 लाख डॉलर (7.2 मिलियन डॉलर) में खरीदा था।
  • अमेरिका द्वारा यह विशाल भू-भाग लगभग 2 सेंट/एकड़ के मूल्य पर खरीदा गया था।
  • इसे 11 मई, 1912 को अमेरिकी प्रशासन वाले एक क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया था।
  • 3 जनवरी, 1959 को अलास्का को औपचारिक रूप से अमेरिका का 49वां प्रांत घोषित किया गया।
  • अलास्का क्षेत्रफल के अनुसार अमेरिका का सबसे बड़ा प्रांत है।
  • यह प्राकृतिक संसाधनों जैसे पेट्रोलियम, स्वर्ण, मत्स्य संपदा और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण यह देश के सबसे समृद्ध प्रांतों में से एक है।

संबंधित लिंक
https://www.archives.gov/press/press-releases/2017/nr-17-34
http://alaskahistoricalsociety.org/about-ahs/150treaty/
http://iam.files.cms-plus.com/newimages/portalpdfs/2009_05_06.pdf