64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

64th National Film Awards, 2016 announced

प्रश्न-वर्ष 2016 के लिए प्रदान किए जाने वाले 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे देने की घोषणा की गई?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) अक्षय कुमार
(c) आमिर खान
(d) सलमान खान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 07 अप्रैल, 2017 को फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • निर्देशक सुमित्रा भावे और सुनील सुकथनकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘कसाव’ (Kasaav) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की नई।
  • अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य-उत्तर प्रदेश
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म-नीरजा (निर्देशक-राम माधवानी)
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव-नवीन पॉल (फिल्म-शिवाय)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (स्वर्ण कमल)-शतमानस भवति, तेलुगू (निर्देशक-सतीश पेगेस्ना)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रजत कमल)-अक्षय कुमार (रुस्तम, हिन्दी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (रजत कमल)-सुरभी सी.एम. (मिन्नामिनुन्गु-द फायरफ्लाई, मलयालम)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (स्वर्ण कमल)-राजेश मापुस्कर (वेंटीलेटर, मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (रजत कमल)-सुंदरअय्यर (जोकर, तमिल)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका (रजत कमल)-इमान चक्रवर्ती (प्रकटन, बंगाली)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (रजत कमल)-बापू पद्मनाथ (अल्लामा, कन्नड़)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (रजत कमल)-मनोज जोशी (दशाक्रिया, मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (रजत कमल)-जायरा वसीम (दंगल, हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-फायरफ्लाइस इन द एबिस (निर्माता एवं निर्देशक-चंद्रशेखर रेड्डी)
  • इंदिरा गांधी पुरस्कार (स्वर्ण कमल)-किसी निर्देशक की प्रथम सर्वश्रेष्ठ फिल्म हेतु बंगाली फिल्म अलिफा (Alifa) को (निर्देशक-दीप चौधरी)
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (रजत कमल)-पिंक (हिंदी, निर्देशक-अनिरूद्ध रॉय चौधरी)
  • विशेष ज्यूरी पुरस्कार (फीचर फिल्म) (रजत कमल)- मोहन लाल (मुंथिरिवल्लीकल थलिरकुल जनता गैराज तथा पुल्लीमुस्तान)
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक (स्वर्ण कमल) लताः सुर गाथा, लेखक-यतीन्द्र मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी-राजू सुन्दरम् (फिल्म-जनता गैराज, तेलुगू)
  • नरगिस दत्त पुरस्कार (राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म), दिकचाउ बनत पलाक्स (असमी), निर्देशक-संजीव सभा पंडित।
  • पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, लोकटक लायरेंबी (मणिपुरी), निर्देशक-होबन पवन कुमार।
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म; धनक (हिंदी), निर्देशक-नागेश कुकुनूर।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म; महायोद्धा राम (हिंदी), निर्देशक-रोहित वैद्य।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन; राजेश मपुस्कर, फिल्म-वेंटीलेटर (मराठी)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक-जी. धनंजयन

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=160659
http://www.dff.nic.in/writereaddata/NFA64PressNote2016.pdf