अर्जुन वाजपेयी

Arjun Vajpai

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने किस चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की?
(a) माउंट मकालू
(b) माउंट चो-आयू
(c) माउंट वनास्लू
(d) माउंट एवरेस्ट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2016 को प्रसिद्ध पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने विश्व की छठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट चो-आयू (8201 मी. ऊंची) पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की।
  • इससे पूर्व अर्जुन ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी ल्होत्से, विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू व विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानस्लु पर चढ़ चुके हैं।
  • माउंट चो-ओयू की चोटी पर पहुंच दर्ज कराने के साथ ही अर्जुन ने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
  • अर्जुन वाजपेयी 8 हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गये हैं।
  •  उल्लेखनीय है कि उन्होंने 23 मई, 2016 को विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी. ऊंची) पर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की थी।
  • इससे पहले वह मात्र 17 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह कर भी रिकॉर्ड बना चुके हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.arjun-vajpai.com/
http://sports.ndtv.com/news/mountaineer-arjun-vajpai-summit-cho-oyu-other-sports-1470532
https://twitter.com/ArjunV_everest