अभ्यास कोंकण-2026

प्रश्न – अभ्यास कोंकण-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
2.इस अभ्यास का आयोजन 8 – 15 अक्टूबर, 2026 के मध्य ब्रिटेन के प्लायमाउथ में आयोजित किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8-15 अक्टूबर, 2026 के मध्य भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण’ (Exercise Ronkan), 2026 का आयोजन ब्रिटेन के प्‍लाय माउथ के निकट किया गया।
  • यह अभ्यास दो चरणों (बंदरगाह चरण औंर समुद्री चरण) में आयोजित किया गया।
  • अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसेना कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरा, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हुए।
  • इसके अलावा संयुक्त कार्य समूह की बैठकें और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान का भी कार्यक्रम हुआ।
  • अभ्यास के समुद्री चरण में जटिल समुद्री परिचालन अभ्यास शामिल है, जिसमें वायुरोधी, सतहरोधी, पनडुब्बीरोधी अभ्यास, उड़ान संचालन एवं अन्य नौसैन्य कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ने भाग लिया .
  • अभ्यास कोंकण का आयोजन वर्ष 2004 से किया जा रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2324844&_gl=1*1hestjs*_up*MQ..*_ga*ODA5MTE3MzkzLjE3OTI1Nzc4OTc.*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTI1Nzc4OTckbzEkZzAkdDE3OTI1Nzc4OTckajYwJGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3OTI1Nzc4OTckbzEkZz