प्रश्न- 12 अक्टूबर,2026 को भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की आठवीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) लंदन
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 अक्टूबर,2026 को भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की आठवीं बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई।.
- इस बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह और व्यवसाय, नवाचार, विज्ञान और व्यापार के लिए यूके के मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने भाग लिया।
- बैठक में विज्ञान और नवाचार में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
- इसके साथ ही अनुसंधान साझीदारियों को मजबूत करने, उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में बदलने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
- यह सहयोग कृत्रिम मेधा (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टरों, महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों, जैव प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और नेट-ज़ीरो प्रौद्योगिकियों सहित उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों तक विस्तृत है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.gov.uk/government/news/8th-uk-india-science-and-innovation-council-statement?utm