विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति

प्रश्न- 12 अक्टूबर,2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की. इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 अक्टूबर,2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की।
  • विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति इस प्रकार है :-
    (i) सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    (ii) केरलम के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    (iii) श्री ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    (iv) डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    (v) डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
    (vi) श्री दुष्यन्त गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • यह नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2322584&_gl=1*lf6ff6*_up*MQ..*_ga*NDYwNTMwMjM3LjE3OTI2NTExNjI.*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTI2NTExNjEkbzEkZzEkdDE3OTI2NTExNjYkajU1JGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3OTI2NTExNjEkbzE