प्रश्न- अभ्यास इंद्र-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (आरयूएफएन) के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास है।
- 13 – 18 अक्टूबर, 2026 के मध्य इस अभ्यास का आयोजन व्लादिवोस्तोक,रूस में किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 – 18 अक्टूबर, 2026 के मध्य भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (आरयूएफएन) के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास इंद्र-2026 का आयोजन व्लादिवोस्तोक,रूस में किया गया।
- इस अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं को पेशेवर एवं परिचालन स्तर पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा, जिससे समुद्री सहयोग और पारस्परिक रूप से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
- आईएनएस सह्याद्रि की भागीदारी भारत सरकार के महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- यह भारत व रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा एवं समुद्री साझेदारी को और सशक्त बनाती है।
- यह 4 – 5 दिसंबर] 2025 के मध्य नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बनी गति को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करती है।
- अभ्यास इंद्र-2026 के बंदरगाह चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद तालमेल के साथ समुद्र में समन्वित परिचालन कार्यक्रम संपन्न होंगे।
- इस अभ्यास में विभिन्न पेशेवर चर्चाओं और समुद्री गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।
- इनका उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच आपसी समझ, परिचालन समन्वय और पारस्परिक परिचालन क्षमता को बेहतर बनाना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/india-russia-joint-military-exercise-indra-2026-underway-in-russia/?utm