अभ्यास एवियाइंद्र, 2018

प्रश्न-17-28 सितंबर, 2018 के मध्य किन दो देशों के मध्य ‘अभ्यास एवियाइंद्र, 2018’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं ओमान
(b) भारत एवं रूस
(c) भारत एवं अमेरिका
(d) भारत एवं श्रीलंका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17-28 सितंबर, 2018 के मध्य भारत एवं रूस के बीच वायु सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास एवियाइंद्र (Exercise Aviaindra), 2018′ का आयोजन लिपेत्सक (Lipetsk) रूस में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और रूस की वायु सेनाओं के मध्य सहयोग बढ़ाना तथा युद्ध कौशल का विकास करना है।
  • यह अभ्यास द्विपक्षीय परिदृश्य में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित है।
  • यह अभ्यास 10-22 दिसंबर, 2018 के मध्य जोधपुर, भारत में भी आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास में भाग लेने वाले एयरक्राफ्ट में Su-30 SM, Mig-29, Su-25, Mi-8 और An-26 शामिल हैं।
  • ज्ञातव्य है कि प्रथम ‘अभ्यास एवियाइंद्र’ वर्ष 2014 में संपन्न हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183578