नासा का आइससैट-2 मिशन

प्रश्न-पृथ्वी पर बर्फ की परतों, ग्लेशियरों और समुद्री बर्फ में होने वाले बदलावों का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 15 सितंबर, 2018 को आइससैट-2 (ICESat-2) उपग्रह का प्रक्षेपण किया। इसका पूर्ववर्ती आइससैट मिशन कब प्रक्षेपित किया गया था?
(a) वर्ष 2002 में
(b) वर्ष 2003 में
(c) वर्ष 2008 में
(d) वर्ष 2009 में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 सितंबर, 2018 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आइससैट-2 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • आइससैट-2 का पूर्णरूप हैः- ‘‘आइस, क्लाउड एंड लैंड एलीवेशन सैटेलाइट-2’’ (Ice, Cloud & Land Elevation Satellite-2)
  • इस उपग्रह को कैलिफोर्निया स्थित वैंडनेबर्ग एयरफोर्स बेस से डेल्टा-II रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह यूनाइटेड लांच एलायंस के डेल्टा-II रॉकेट का अंतिम मिशन था।
  • यह मिशन पृथ्वी के जमे हुए (Frozen) क्षेत्रों अर्थात हिमांक मंडल (Cryosphere) के बारे में विस्तृत ज्ञान उपलब्ध कराएगा।
  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर बर्फ की परतों, ग्लेशियरों और समुद्रीय बर्फ में होने वाले बदलावों का पता लगाना है।
  • आइससैट-2 उपग्रह ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका को ढकने वाली बर्फ की ऊंचाई में औसत बदलाव का पता लगाएगा।
  • आइससैट-2 उपग्रह में एकमात्र उपकरण के रूप में ‘एटलस’ (Atlas: Advanced Topographic Laser Altimeter System) संलग्न है।
  • इस उपकरण द्वारा उत्सर्जित 6 लेजर बीम की मदद से बर्फ की परतों की ऊंचाई का पता लगाया जा सकेगा।
  • आइससैट-2 उपग्रह एक इंच के छठवें हिस्से यानी पेंसिल की चौड़ाई के बराबर भी बर्फ की परतों में होने वाले बदलाव को मापने में सक्षम है।
  • उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नासा ने वर्ष 2003 में पृथ्वी पर हिम सतह की ऊंचाई मापने के आइससैट मिशन का प्रक्षेपण किया था।
  • यह मिशन वर्ष 2009 तक संचालित किया गया था।
  • नासा द्वारा वर्ष 2009 में ‘ऑपरेशन आइसब्रिज’ (Operation Icebridge) प्रारंभ किया गया था जो ध्रुवीय बर्फ की ऊंचाई को मापने के लिए किया गया विश्व का सबसे बड़ा हवाई सर्वेक्षण था।
  • आइससैट-2 मिशन से समुद्र के बढ़ते जलस्तर तथा बदलती महासागरीय जलधाराओं पर प्रकाश डालने में मदद मिलेगी।

लेखक-सौरभ मेहरोत्रा

संबंधित लिंक…
https://icesat-2.gsfc.nasa.gov/sites/default/files/page_files/Fact%20Sheet_0828_2018_0.pdf
https://icesat-2.gsfc.nasa.gov/how-it-works
https://icesat-2.gsfc.nasa.gov/team