प्रश्न-हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में हुई एक विशेष आम बैठक (SGM) में किसे सर्वसम्मति से बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया?
(a) अजय शिर्के
(b) अनुराग सिंह ठाकुर
(c) सी.के खन्ना
(d) अजय माथुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 मई, 2016 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में हुई एक विशेष आम बैठक (SGM) में अनुराग सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया।
- इस पद पर उन्होंने शशांक मनोहर का स्थान लिया, जिन्होंने आईसीसी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण के लिए इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
- इससे पूर्व वे बीसीसीआई के सचिव थे।
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ से संबंध रखने वाले अनुराग ठाकुर का कार्यकाल सितंबर, 2017 तक रहेगा।
- इसके साथ ही वे बीसीसीआई के दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष हैं।
- इनसे पूर्व फतेहसिंह राव गायकवाड़ वर्ष 1963 में 33 वर्ष की आयु में बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे।
- महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शिर्के बीसीसीआई के सचिव चुने गए, जो अनुराग ठाकुर के इस्तीफे के बाद रिक्त था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/news/2016/news/13529/profile-mr-anurag-singh-thakur-president-bcci
http://www.espncricinfo.com/india/content/story/1018033.html
http://www.bhaskar.com/news/SPO-CRI-bcci-secretary-anurag-thakur-files-his-nomination-papers-for-bcci-presidential-p-5329829-PHO.html