प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को किस केंद्रशासित प्रदेश का उप-राज्यपाल नियुक्त किया?
(a) दमन और दीव
(b) दिल्ली
(c) पुडुचेरी
(d) दादरा और नागर हवेली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 22 मई, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी का उप-राज्यपाल नियुक्त किया।
- इस पद पर उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी हो जाएगी।
- वे वर्ष 1972 में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं।
- उन्हें वर्ष 1994 में एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार भी मिल चुका है तथा वर्ष 2004 में यूनाइटेड नेशन मेडल से सम्मानित किया गया था।
- वे भाजपा की ओर से दिल्ली के वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145531
http://www.thehindu.com/news/national/kiran-bedi-appointed-as-lieutenant-governor-of-puducherry/article8633040.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Kiran_Bedi