प्रश्न-‘अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ (International Day for Biological Diversity) कब मनाया जाता है?
(a) 22 मई
(b) 23 मई
(c) 20 मई
(d) 21 मई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 22 मई, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ (International Day for Biological Diversity) मनाया गया।
- इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘जैव-विविधता को मुख्य धारा में लाना, लोगों एवं उनकी आजीविका को बनाए रखना’ (Mainstreaming Biodiversity; Sustaining People and their Livelihoods) है।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने 22 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ के रूप में घोषित किया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/biodiversityday/