अग्नि-II का सफल परीक्षण

Agni-II ballistic missile successfully test-fired

प्रश्न-अग्नि-II के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए-
1. 4 मई, 2017 को नाभिकीय सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-II का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
2. यह सतह से सतह पर मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र जिसका परास (मारक क्षमता) 700 किमी. है।
3. इस मिसाइल के दोनों चरणों में ठोस प्रणोदक का प्रयोग किया गया है।
इन कथनों में से सही कथन है/हैं-

(a) केवल 1
(b) 1 तथा 3
(c) 2 तथा 3
(d) 1 तथा 2
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 मई, 2017 को नाभिकीय सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-II का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
  • स्वदेश निर्मित इस मिसाइल को एकीकृत परीक्षण रेंज के प्रक्षेपण परिसर-4 से लांच किया गया।
  • अग्नि-II मिसाइल का सफल परीक्षण भारतीय थल सेना की ‘सामरिक कमान’ (SFC) द्वारा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों के तकनीकी पर्यवेक्षक के अधीन किया गया।
  • यह सतह से सतह पर मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है।
  • इसकी मारक क्षमता (परास) 2000 किमी. से अधिक है।
  • इस मिसाइल के दोनों चरणों में ठोस प्रणोदक ईंधन का प्रयोग किया गया है।
  • इसकी लंबाई 20 मीटर तथा वजन 17 टन है।
  • यह 1000 किग्रा. वजनी युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 9 नवंबर, 2014 को अग्नि-II मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ था।

संबंधित लिंक
http://airworldservice.org/english/archives/45829
http://www.business-standard.com/article/current-affairs/india-successfully-test-fires-nuclear-capable-agni-ii-ballistic-missile-117050400370_1.html
http://www.deccanchronicle.com/science/science/040517/india-successfully-test-fires-agni-ii-ballistic-missile.html