अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रश्न-प्रथम योग दिवस कब मनाया गया?
(a) 20 जून, 2015
(b) 21 जून, 2015
(c) 22, जून, 2015
(d) 23 जून, 2015
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को संपूर्ण विश्व में मनाया गया।
  • ध्यातव्य है कि 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प A/RES/69/131 के द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र को संबोधित करते हुए विश्व समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस संकल्प का प्रस्ताव भारत ने किया जिसका विश्व के 175 देशों ने समर्थन किया।
  • विश्व योग दिवस का मुख्य विषय‘Yoga for Harmoney & Peace’ (सामंजस्य एवं शांति के लिए योग) था।
  • योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजपथ पर सामूहिक योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन में दो नए रिकॉर्ड बने जिन्हें गिनीज बुक में स्थान दिया गया।
  • पहला रिकॉर्ड है-35, 985 लोगों द्वारा एक ही स्थान पर (सर्वाधिक संख्या में) योगाभ्यास करना।
  • दूसरा रिकॉर्ड है- एक ही स्थान पर 84 देशों के नागरिकों द्वारा योगाभ्यास करने का कीर्तिमान।
  • उल्लेखनीय है कि उपरोक्त 35 मिनट का यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://idayofyoga.org/index.php?route=information/information&information_id=4
http://idy.nhp.gov.in/
http://www.un.org/en/events/yogaday/background.shtml
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=38406
http://www.ndtv.com/india-news/with-international-yoga-day-at-rajpath-india-sets-two-guinness-world-records-in-a-day-773941
http://indianexpress.com/article/india/india-others/international-yoga-day-celebration-at-rajpath-sets-guinness-world-records/