मूर्तिदेवी पुरस्कार-2014

Murthydevi Award -2014

प्रश्न-हाल ही में भारतीय ज्ञानपीठ समिति द्वारा 28वें मूर्तिदेवी पुरस्कार-2014 किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. केदारनाथ सिंह
(b) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
(c) जयंत परमार
(d) प्रो. वीरसागर जैन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 जून, 2015 को भारतीय ज्ञानपीठ समिति द्वारा 28वें ‘मूर्तिदेवी पुरस्कार-2014’ के लिए हिन्दी के वरिष्ठ साहित्य समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी के चयन की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार इनकी रचना ‘व्योमकेश दरवेश’ के लिए दिया जा रहा है। जो हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक एवं आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के जीवन पर आधारित है।
  • डॉ. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा इन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा की गई।
  • उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के तहत चार लाख रुपये नगद, सरस्वती की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.outlookindia.com/news/article/moortidevi-award-for-hindi-author-vishwanath-tripathi/904020
http://khabar.ndtv.com/news/india/vishwanath-tripathi-awarded-with-moortidevi-award-775794
http://www.akhandbharatnews.com/famous-dr-vishwnath-tripathi/
http://www.samaylive.com/nation-news-in-hindi/318705/moortidevi-award-for-hindi-author-vishwanath-tripathi.html
http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/other-news/pro-vishwanath-tripathi-honor/articleshow/47833321.cms