अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस

International Anti-Corruption Day 2016

प्रश्न-‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 दिसंबर (b) 10 दिसंबर
(c) 13 दिसंबर (d) 9 दिसंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 दिसंबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस’ (International Anti- Corruption Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट हो’ (United Against Corruption for Development, Peace and Security) है।
  • इसका उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार एवं उसके उन्मूलन हेतु जागरूकता फैलाना है।
  • उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर, 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर रिश्वत (Bribes) के रूप में दिये जाते है जबकि 2.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर भ्रष्टाचार द्वारा चुराये जाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/anticorruptionday/