प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 25 जनवरी
(b) 24 जनवरी
(c) 23 जनवरी
(d) 22 जनवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 24 जनवरी, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (International Day of Education) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘लोगों, ग्रह, समृद्धि और शांति के लिए सीखना’’ (Learning for people, planet, prosperity and peace) था।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर, 2018 को प्रतिवर्ष 24 जनवरी को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- यूनेस्को के अनुसार, वर्तमान में 258 मिलियन बच्चे और युवा अभी भी स्कूल नहीं जाते हैं।
- 617 मिलियन बच्चे और किशोर बुनियादी गणित भी हल नहीं कर सकते हैं।
- विकासशील देशों में प्राथमिक शिक्षा में नामांकन 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है, लेकिन 57 मिलियन प्राथमिक उम्र के बच्चे स्कूल से बाहर हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.unesco.org/commemorations/educationday
https://en.unesco.org/sites/default/files/education-day-2020-concept-note-en.pdf
https://www.indiatoday.in/information/story/international-day-of-education-quotes-about-education-and-the-power-of-learning-1639692-2020-01-24