प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में से कौन- सा कथन सत्य हैं?
(i) वर्ष 2011 में‚ सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों और महिलाओं की तस्करी पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए एक पैनल का गठन किया था।
(ii) पैनल ने वर्ष 2019 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
(iii) NCRB की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई व कोलकाता में तस्करी की अधिकतम संख्या दर्ज की गई।
(iv) NCRB की स्थापना 1986 में की गई थी।
कूट :
(a) 1 व 2
(b) 1, 2 व 3
(c) 1, 3, 4
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- फरवरी‚ 2020 में NCRB द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की तस्करी से संबंधित रिपोर्ट जारी की गई।
- वर्ष 2011 में‚ सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों और महिलाओं की तस्कारी पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए एक पैनल का गठन किया था।
- इस पैनल ने लापता बच्चों और महिलाओं की तस्करी के आंकड़ों को संकलित करने के लिए NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की सिफारिश की थी।
- पैनल ने वर्ष 2019 में ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी लेकिन NCRB द्वारा इसे फरवरी‚ 2020 में जारी किया गया।
- रिपोर्ट के अनुसार‚ तस्करी के सामान्य कारण यौन शोषण‚ बाल श्रम और घरेलू मदद है।
- मुंबई और कोलकाता में तस्करी की अधिकतम संख्या दर्ज की गई।
- NCRB की रिपोर्ट के अनुसार- महाराष्ट्र में लापता महिलाओं की अधिकतम संख्या तथा मध्य प्रदेश में गुमशुदा बच्चों के मामलों की अधिकतम संख्या बताई गई हैं।
- ओडिशा ने महिलाओं के लापता मामलों में अधिकत वृद्धि दर्ज की। वर्ष 2018 में ओडिशा में वृद्धि का प्रतिशत लगभग 143% था। (संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भी)
- NCRB के अनुसार-गुमशुदा महिलाओं की संख्या (वर्ष 2018) (शीर्ष तीन राज्य/जिला)
- NCRB के अनुसार-गुम बच्चों की संख्या (वर्ष 2018) (शीर्ष तीन राज्य/जिला)
- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)
- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की स्थापना वर्ष 1986 में अपराध और अपराधियों की सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए की गई थी।
- NCRB को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) की निगरानी‚ समन्वय‚ व कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
- 21 अगस्त‚ 2017 को‚ NCRB ने राष्ट्रीय डिजिटल पुलिस पोर्टल लांच किया।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…