भारत में विदेशी स्वामित्व वाले उपग्रहों का निर्माण

Aerospace firm Ananth Technologies to build foreign-owned satellites in India

प्रश्न-फरवरी‚ 2020 में हैदराबाद स्थित अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड (ATL), भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है‚ जो कुछ वैश्विक कंपनियों के लिए उपग्रहों के निर्माण हेतु आउटसोर्सिंग हब बन सकती है। इस संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) एयरोस्पेस फर्म एटीएल‚ भारत में 4 विदेशी स्वामित्व वाले उपग्रहों के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(2) यह फर्म स्वीडन और फ्रांस में फरवरी 2020 के अंत तक ग्राहकों के लिए एक उपग्रह बनाने की सुविधा प्रदान करेगी।
(3) यह फर्म वैश्विक ग्राहकों को सस्ती लागत सुविधा प्रदान करेगी।
(4) इसरो वैश्विक ग्राहकों के लिए 150 किग्रा. और 350 किग्रा. वजन वाले उपग्रहों का निर्माण करेगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
कूट

(a) (1) और (2)
(b) (2) और (3)
(c) (3) और (4)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी‚ 2020 में हैदराबाद स्थित अनंत टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ATL) भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है जो विदेशों के लिए उपग्रह बनाएगी।
  • ध्यातव्य है कि ATL, वर्ष 1992 में स्थापित किया गया था और यह वैश्विक व्यापक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर‚ सेवा और समाधान प्रदाता एयरोस्पेस फर्म है।
  • एयरोस्पेस फर्म अनंत प्रौद्योगिकी लिमिटेड (ATL) ने भारत में 6 विदेशी स्वामित्व वाले उपग्रहों के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह पहली बार है जब कोई निजी फर्म देश के कम लागत वाले आधार का उपयोग करके वैश्विक ग्राहकों के लिए उपग्रह बना रही है।
  • यह फर्म स्वीडन और फ्रांस में फरवरी‚ 2020 के अंत तक ग्राहकों के लिए एक उपग्रह बनाने की सुविधा प्रदान करेगी।
  • इसके तहत बंगलुरू में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक पूर्ण उपग्रह बनाने की सुविधा प्राप्त होगी‚ जहां वह ग्राहकों के लिए 50 किग्रा. और 250 किग्रा. वजन वाले उपग्रहों का निर्माण करेगा।
  • इसके अलावा इसरो ने भारतीय धरती पर उपग्राहें के निर्माण और प्रक्षेपण के लिए उद्योग से जुड़ने हेतु एक नई इकाई “न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड”  का गठन किया है।
  • इसरो एक छोटा उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) विकसित कर रहा है‚ जो एक रॉकेट है‚ जिसे हर दो दिन में घुमाया जा सकता है और 400 किग्रा. के उपग्रहों को निम्न-पृथ्वी की कक्षा (low-earth Orbit) में पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://tech.economictimes.indiatimes.com/news/technology/aerospace-firm-ananth-technologies-to-build-foreign-owned-satellites-in-india/74069542

https://spacewatch.global/2020/02/indias-ananth-technologies-signs-deals-to-build-six-satellites-for-foreign-customers/