प्रश्न – “GOAT इंडिया टूर 2025” (13–15 दिसंबर 2025) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। विकल्पों में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) कोलकाता के लेक टाउन स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब में लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊँची लोहे की प्रतिमा स्थापित की गई।
(b) मेसी ने अपनी प्रतिमा का स्वयं उपस्थित होकर अनावरण किया।
(c) मुंबई में मेसी ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और सुनील छेत्री के साथ जर्सी एक्सचेंज किया।
(d) टूर का समापन नई दिल्ली में हुआ, जहाँ मेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 से 15 दिसंबर, 2025 तक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का “GOAT इंडिया टूर 2025” भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक इवेंट था, जो कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में हुआ।
- तीन दिन की इस यात्रा से फैंस में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।
- मेसी के साथ फुटबॉल स्टार लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी थे।
- टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई, जिसे भारत की फुटबॉल राजधानी माना जाता है, जहाँ हज़ारों फैंस मेस्सी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए, जो शहर की गहरी फुटबॉल संस्कृति को दिखाता है।
- कोलकाता के लेक टाउन स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची लोहे की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसमें अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी को फीफा विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया है।
- मेसी ने अपनी 70 फुट की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया।
- यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है।
- कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (साल्टलेक स्टेडियम) में शनिवार सुबह अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के लिए आयोजित किया गया सम्मान समारोह ‘दु:स्वप्न’ में बदल गया।
- हजारों रुपये के टिकट खरीदकर स्टेडियम पहुंचे दर्शक ग्राउंड पर वीवीआइपी व सुरक्षाकर्मियों से घिरे मेसी को ठीक से नहीं देख पाए जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।
- कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद गए, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया।
- इसके अलावा मेसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ फुटबॉल मैच भी खेला।
- 14 दिसंबर, 2025 को मेसी मुंबई पहुंचे ,जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और सुनील छेत्री के साथ जर्सी एक्सचेंज की।
- 15 दिसंबर, 2025 को टूर का समापन नई दिल्ली में हुआ, जहाँ मेस्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/goat-tour-2025-lionel-messi-india-schedule-cities-ticket
https://www.district.in/events/messi-2025-india-tour-ticket-booking