प्रश्न – 3–13 दिसंबर, 2025 के मध्य दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित IBA पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। विकल्पों में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस चैंपियनशिप में कुल 13 भार वर्गों में स्वर्ण पदक वितरित किए गए।
(b) रूस ने 7 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
(c) कज़ाख़स्तान ने कुल पदकों की संख्या के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
(d) मुस्लिम गमज़ातोविच गैडज़िमागोमेदोव ने 92 किग्रा भार वर्ग में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव को हराकर अपना तीसरा IBA विश्व खिताब जीता।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 -13 दिसंबर, 2025 के मध्य आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।
- इस चैंपियनशिप13 वर्गों में स्वर्ण पदक वितरित किए गए।
- रूस 7 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
- कज़ाख़स्तान ने 3 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
- उज़्बेकिस्तान 2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
- अन्य पदक विजेता देश – अज़रबैजान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, बेलारूस, आर्मेनिया, स्पेन, ज़ाम्बिया, क्यूबा, माली, मोल्दोवा, नेपाल हैं।
- रूस के मुस्लिम गमज़ातोविच गैडज़िमागोमेदोव ने 92 किग्रा भार वर्ग में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव को सर्वसम्मति से हराकर अपना तीसरा आईबीए विश्व खिताब जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.iba.sport/event/iba-mens-world-boxing-championships-dubai-2025/