FIH हॉकी स्टार्स अवार्ड्स, 2017

FIH HOCKEY STARS AWARD

प्रश्न-FIH के वार्षिक हॉकी स्टार्स अवार्ड्स, 2017 में किस पुरुष खिलाड़ी को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया?
(a) विन्सेंट वानास्च
(b) आर्थर वैन डोरेन
(c) तोबियास हाउके
(d) पेड्रो लबेरा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के हॉकी स्टार्स अवार्ड्स, 2017 के विजेताओं की घोषणा बर्लिन, जर्मनी में की गई। (5 फरवरी, 2018)
  • पुरस्कार प्राप्तकर्ता इस प्रकार रहे-
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’- आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम)
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’- डेलफिना मेरिनो (अर्जेंटीना)
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ पुरुष खिलाड़ी’- आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम), लगातार दूसरी बार।
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला खिलाड़ी’- मारिया जोस ग्रानाटो (अर्जेंटीना), लगातार दूसरी बार।
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर’- विन्सेंट वानास्च (बेल्जियम)
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर’- मैडी हिंच (इंग्लैंड), लगातार दूसरी बार।
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच’- मैक्स कैलडास (अर्जेंटीना) एवं शेन मैक्लियॉड (न्यूजीलैंड), संयुक्त विजेता।
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच’- एलिसन अन्नान (ऑस्ट्रेलिया)
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंपायर’- जॉन राइट (दक्षिण अफ्रीका)
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंपायर’- साराह विल्सन (स्कॉटलैंड)

संबंधित लिंक
http://www.fih.ch/global-stars/hockey-stars/
http://www.fih.ch/global-stars/hockey-stars/fih-rising-star-of-the-year-past-winners/
http://www.fih.ch/global-stars/hockey-stars/goalkeeper-of-the-year-past-winners/