FIG कलात्मक जिम्नास्टिक्स विश्व चैलेंज कप में वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय

प्रश्न-हाल ही में संपन्न FIG कलात्मक जिम्नास्टिक्स विश्व चैलेंज कप, 2018 में वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कौन हैं?
(a) दीपा कर्माकर
(b) अशीष सिंह
(c) दीपक मिश्रा
(d) शालिनी कौशल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • शीर्ष भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने तुर्की के मर्सिन में FIG कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व चैलेंज कप की वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। (8 जुलाई, 2018)
  • दीपा ने 14.15 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।
  • दीपा का यह विश्व चैलेंज कप में पहला पदक है।
  • वह क्वालीफिकेशन राउंड में 13.40 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं थीं।
  • त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट दीपा 2016 रियो ओलंपिक की वाल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थीं।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/sport/other-sports/dipa-karmakar-wins-gold-at-the-gymnastics-world-cup/article24365773.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/dipa-karmakar-wins-gold-in-gymnastics-world-challenge-cup/articleshow/64907078.cms