DRDO : निगरानी ड्रोन का विकास

प्रश्न-हाल ही में DRDO ने भारतीय सेना को चीन सीमा पर निगरानी हेतु स्वयं द्वारा विकसित ड्रोन उपलब्ध कराया है, जिसका नाम है-
(a) हिन्दुस्तान
(b) भारत
(c) इंडिया
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई, 2020 में DRDO के द्वारा निर्मित ‘भारत’ ड्रोन भारतीय सेना को उपलब्ध करवाया गया।
  • पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (चीन सीमा) पर ये ड्रोन अधिक ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में सटीक निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
  • ये ड्रोन DRDO की चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला ने विकसित किए हैं।
  • ड्रोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से सुसज्जित है जिससे यह दुश्मन सैनिकों और भारतीय जवानों में विभेद कर सकने में सक्षम है।
  • इसके अलावा इसमें नाइट विजन कैमरे भी लगे हुए हैं।
  • साथ ही इसकी यूनिबॉडी डिजायन और एडवांस रिलीज टेक्नोलॉजी इसे रडार की नजर से दूर रखती है।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/defence/drdo-provides-bharat-drones-to-indian-army-for-accurate-surveillance-at-india-china-border/2030882/#:~:text=The%20Defence%20Research%20and%20Development,’Bharat’%20to%20Indian%20Army.&text=India%2DChina%20LAC%3A%20With%20tensions,’Bharat’%20to%20Indian%20Army.

https://www.hindustantimes.com/india-news/drdo-s-bharat-drones-for-indian-army-for-accurate-surveillance-along-china-border/story-qeGW9rDFjIpNy7a8ov2eSI.html