जम्मू-कश्मीर : मैक्डमीशेसन (Macadamisation) कार्यक्रम

प्रश्न-सड़कों की बेहतरी हेतु जम्मू-कश्मीर में ‘मैक्डमीसेशन’ (Macadamisation) या ‘सड़कों का डामरीकरण/कोलतारीकरण’ कार्यक्रम लांच करने की घोषणा किसने की है?
(a) आर. के. माथुर
(b) सत्य पाल मलिक
(c) जी.सी. मुर्मु
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 जुलाई, 2020 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मु ने प्रदेश प्रशासनिक परिषद (SAC) की बैठक में सड़कों की बेहतरी हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम लॉन्च किए जाने की घोषणा की।
  • यह कार्यक्रम है-जम्मू-कश्मीर में शत -प्रतिशत सड़कों का डामरीकरण या मैक्डमीसेशन (Macadamisation) करना।
  • इन सड़कों में 11 हजार किलोमीटर लंबी मौसमी सड़कें भी शामिल हैं।
  • प्राथमिकता वाली सड़कों पर तारकोल बिछाने के लिए उपराज्यपाल ने लोक कार्य विभाग को पहली किश्त के तौर पर 200 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की है।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/story/jammu-and-kashmir-lieutenant-governor-gc-murmu-resigns-rajesh-mohar-article-370-abrogation-anniversary-1708179-2020-08-05