BCCI वार्षिक पुरस्कार, 2015-16

BCCI Annual Awards 2015-16

प्रश्न-8 मार्च, 2017 को BCCI द्वारा सृजित महिला खिलाड़ी हेतु प्रथम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया?
(a) शर्मिला चक्रबर्ती
(b) शोभा पंडित
(c) शांता रंगास्वामी
(d) ज्योत्सना पटेल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्ष 2015-16 के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण बंगलुरू में किया गया। (8 मार्च, 2017)
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटरों राजिंदर गोयल एवं पद्माकर शिवालकर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • पहली बार महिला खिलाड़ी के लिए सृजित BCCI लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भारत की प्रथम टेस्ट कप्तान शांता रंगास्वामी को प्रदान किया गया।
  • BCCI विशिष्ट पुरस्कार वी.वी. कुमार एवं रमाकांत देसाई (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया।
  • दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड रविचंद्रन अश्विन को।
  • सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर 2015-16 के लिए विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • वितरित किए गए अन्य पुरस्कार इस प्रकार रहे-
    लाला अमरनाथ अवॉर्ड-
  • रणजी ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु-जलज सक्सेना (मध्य प्रदेश)
  • घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंटों के सर्वश्रेष्ठ आलरांउडर हेतु-अक्षर पटेल (गुजरात)
    माधवराव सिंधिया अवॉर्ड-
  • रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन हेतु-श्रेयश अय्यर (मुंबई)
  • रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-शहबाज नदीम (झारखंड)
    एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी-
  • U-23 सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक रन हेतु-जय बिष्टा (मुंबई)
  • U-23 सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-सत्यजीत बछाव (महाराष्ट्र)
    एनकेपी साल्वे अवॉर्ड-
  • U-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक रन हेतु-अरमान जाफर (मुंबई)
  • U-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-निनाद राथवा (बड़ौदा)
    राजसिंह डूंगरपुर अवॉर्ड-
  • U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक रन हेतु-अभिषेक शर्मा (पंजाब)
  • U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2015-16 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-अभिषेक शर्मा (पंजाब)
    जगमोहन डालमिया अवॉर्ड-
  • सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर)-मिताली राज (रेलवे)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर)-दीप्ति शर्मा (उत्तर प्रदेश)
  • घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर-नितिन मेनन
  • BCCI घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन

संबंधित लिंक
http://www.bcci.tv/news/2017/press-releases/15655/virat-kohli-to-receive-the-prestigious-polly-umrigar-award