AGNIT सेमीकंडक्टर्स

प्रश्न – AGNIT सेमीकंडक्टर्स को 6 मार्च, 2025 को इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) द्वारा कौन – सा पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) इंडिया टेक्नोलॉजी इनोवेशन अवार्ड
(b) सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अवार्ड
(c) इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सीलेंस अवार्ड
(d) ग्लोबल चिप इनोवेशन अवार्ड
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मार्च, 2025 को AGNIT सेमीकंडक्टर्स को इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) द्वारा सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार गांधीनगर, गुजरात में आयोजित इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) विजन समिट, 2025 में प्रदान किया गया।
  • इस सम्मान को AGNIT के सीईओ और सह-संस्थापक हरीश चंद्रशेखर ने गुजरात सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रधान सचिव, मोना खंधार से प्राप्त किया।
  • यह पुरस्कार भारत के सेमीकंडक्टर स्टार्टअप इकोसिस्टम में AGNIT के योगदान को मान्यता देता है और नवाचार व आत्मनिर्भरता की दिशा में कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है।
  • AGNIT सेमीकंडक्टर्स भारत का पहला वर्टिकली इंटीग्रेटेड गैलियम नाइट्राइड (GaN) सेमीकंडक्टर स्टार्टअप है, जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) स्थित फाउंडेशन फॉर साइंस इनोवेशन एंड डेवलपमेंट (FSID) द्वारा इनक्यूबेट किया गया था।
  • यह स्टार्टअप उन्नत GaN सेमीकंडक्टर तकनीक में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
  • इसे कर्नाटक सरकार द्वारा ELEVATE स्टार्टअप अनुदान भी दिया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/content/press-releases-ani/agnit-semiconductors-wins-india-electronics-and-semiconductor-association-s-iesa-technovation-startup-award-for-semiconductors-2025-125030700400_1.html