भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए समझौता

प्रश्न – मार्च, 2025 में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र,सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए किस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) टाटा मोटर्स
(b) मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
(c) मारुति सुजुकी
(d) महिंद्रा एंड महिंद्रा
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मार्च, 2025 में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) और मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • यह साझेदारी स्टार्टअप्स, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को तकनीकी उत्कृष्टता प्राप्त करने और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।
  • इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप्स के लिए संरचित कार्यक्रमों का निर्माण करना है, जिसमें बुनियादी ढांचा, मेंटरशिप, वित्त पोषण के अवसर और बाजार से जुड़ाव की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • यह पहल अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा देगी और दीर्घकालिक प्रभाव के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2109032