भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की आठवीं बैठक-2026

प्रश्न- 12 अक्टूबर,2026 को भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की आठवीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) लंदन
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अक्टूबर,2026 को भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की आठवीं बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई।.
  • इस बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह और व्यवसाय, नवाचार, विज्ञान और व्यापार के लिए यूके के मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने भाग लिया।
  • बैठक में विज्ञान और नवाचार में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
  • इसके साथ ही अनुसंधान साझीदारियों को मजबूत करने, उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में बदलने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • यह सहयोग कृत्रिम मेधा (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टरों, महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों, जैव प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और नेट-ज़ीरो प्रौद्योगिकियों सहित उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों तक विस्तृत है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2322475&reg=3&lang=1&_gl=1*1lcjuxa*_up*MQ..*_ga*MjA2OTMwOTU1Ni4xNzkyNTc4NzE2*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTI1Nzg3MTUkbzEkZzAkdDE3OTI1Nzg3MTUkajYwJGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3O

https://www.gov.uk/government/news/8th-uk-india-science-and-innovation-council-statement?utm