प्रश्न – 22- 26 सितंबर, 2026 के मध्य 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह (IIWW)-2026) कहां आयोजित होगा?
(a) इंदौर (b) लखनऊ
(c) नई दिल्ली (d) भोपाल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 – 26 सितंबर, 2026 के मध्य 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह (IIWW)-2026) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा
- इसका मुख्य विषय -“जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन” (Climate Resilient Water Management) है
- इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जाएगा
- इस पांच दिवसीय सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठकें और कई तरह के सत्र होंगे, जिनमें मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र, वैश्विक जल नेताओं का पूर्ण सत्र (जीडब्ल्यूएलपीएलएन), जल नेताओं का मंच (डब्ल्यूएलएफ), अभ्यासकर्ताओं का मंच (पीएफ), देश मंच, विषयगत मंच (टीएफ), युवा मंच (वाईएफ) और स्टार्टअप मंच शामिल हैं।
- विषयगत मंच में समावेशी और न्यायसंगत जल शासन, जल संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए सहयोग, जल सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी और समुदाय, जलवायु संबंधी जोखिमों में जल, जल अवसंरचना और आधुनिकीकरण के लिए अभिनव वित्तपोषण मॉडल, सतत जल संसाधन प्रबंधन और लोगों और ग्रह के लिए जल जैसे उप-विषयों को शामिल किया जाएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.jalshakti-dowr.gov.in/static/uploads/2026/04/d9f86eb232a329683dddb2b7cb6075a4.pdf