6वां सुजल ग्राम संवाद-2026

प्रश्न – 22 अप्रैल, 2026 को 6वां सुजल ग्राम संवाद-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) वर्चुअल (b) इंदौर
(c) मुंबई (d) लखनऊ
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अप्रैल ,2026 को 6वां सुजल ग्राम संवाद-2026 वर्चुअल मध्यम से आयोजित हुआ
  • इसे जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्लूएस) द्वारा आयोजित किया गया था
  • इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने वर्चुअल माध्यम से की।
  • इस संवाद में ग्राम पंचायत (जीपी) प्रतिनिधियों, ग्राम जल और स्वच्छता समिति (वीडब्लूएससी) के सदस्यों, सामुदायिक प्रतिभागियों, जल सहियाओं, जल बहिनियों, जल सखियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, छात्रों, शिक्षकों और ग्राम पंचायतों के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
  • साथ ही, जल जीवन मिशन के राज्य मिशन निदेशक, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त, डीडब्लूएसएम अधिकारी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हुए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2254603&reg=3&lang=2