प्रश्न -निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 13-14 अप्रैल, 2026 के मध्य 9वां इंडिया फार्मा-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इसका विषय “भारत में खोज: जीवन विज्ञान नवाचार में अभूतपूर्व प्रगति ” रहा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथा सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) .इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13-14 अप्रैल, 2026 के मध्य 9वां इंडिया फार्मा-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- इसका विषय “भारत में खोज: जीवन विज्ञान नवाचार में अभूतपूर्व प्रगति ” रहा है
- उद्देश्य- भारत को वैश्विक फार्मास्युटिकल नेतृत्व और स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन में सबसे आगे रखना है।
- इस कार्यक्रम का आयोजन औषधि विभाग और फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
- इसका लक्ष्य निवेश को बढ़ावा देकर, निर्यात का विस्तार करके और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करके भारत को फार्मास्यूटिकल और जैव प्रौद्योगिकी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
- इसकी परिकल्पना वर्ष 2016 में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा फार्मास्युटिकल विभाग के सहयोग से उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में की गई थी।
- इस पहल का उद्देश्य विकास के अवसरों की पहचान करना, क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करना और भारत के फार्मास्युटिकल इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए एक रोडमैप तैयार करना था।
- भारत का दवा उद्योग वैश्विक स्तर पर अग्रणी है, मात्रा के हिसाब से तीसरे और मूल्य के हिसाब से 14वें स्थान पर है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 1.7 प्रतिशत का योगदान देता है।
- इस क्षेत्र का मूल्य लगभग 50 अरब अमेरिकी डॉलर है और अनुमान है कि वर्ष 2030 तक यह 130 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा, जिसमें निर्यात 30 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक होगा।
- भारत ने वैक्सीन मैत्री जैसी पहलों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य में भी वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन किया है, जिसके तहत लगभग 100 देशों को लगभग 30 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं।
- भारत का जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र भी तेजी से विस्तार कर रहा है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 12 और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2251112®=3&lang=1