प्रश्न – 8-10 अप्रैल, 2026 को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन, जोन–VII का प्रथम सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) जयपुर (d) गोवा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8-10 अप्रैल, 2026 को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन, जोन–VII का प्रथम सम्मेलन-2026 गोवा में आयोजित किया गया
- इसका उद्घाटन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया
- स अवसर पर उन्होंने CPA जोन VII के तीन राज्यों—महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा—ने तटीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर दिया
- इस कॉन्फ्रेंस में सदस्यों ने महत्वपूर्ण विषयों – ‘2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में युवा विधायी सदस्यों की भूमिका’ तथा ‘व्यापार, पर्यटन, शहरीकरण, पर्यावरण और Coastal connectivity के क्षेत्र में ज़ोन VII की प्राथमिकताएँ’ पर विमर्श किया।
- इसी के साथ सम्मेलन में संसदीय सहयोग को मजबूत करने एवं विभिन्न विधायिकाओं द्वारा परस्पर बेस्ट प्रैक्टिसेज साझा करने पर भी चर्चा हुई।
- कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन के बारे में-
- कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन भारत में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के बीच लोकतांत्रिक शासन, संसदीय सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख मंच है।
- लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में, यह क्षेत्र 31 शाखाओं (राज्य विधानसभाओं व संसद) के साथ विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा CPA क्षेत्र है, जिसका सचिवालय संसद भवन, नई दिल्ली में स्थित है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…