88वां ऑस्कर पुरस्कार-2016

THE 88TH ACADEMY AWARDS 2016

प्रश्न-88वें ऑस्कर पुरस्कार में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सम्मानित किया गया?
(a) लियोनार्डो डि कैप्रियो
(b) मैट डेमन
(c) माइकल फैसबेन्डर
(d) एडी रेडमायने
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2016 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 88वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में प्रदान किए गए। यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख पुरस्कारों का विवरण  इस प्रकार है-
  • इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture) का पुरस्कार फिल्म ‘स्पॉटलाइट’ (Spotlight) को प्रदान किया गया। इस फिल्म के निर्देशक टॉम मैकार्थी (Tom McCarthy) हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director) का पुरस्कार फिल्म ‘द रेवेनांट’ के निर्देशक अलेजैन्ड्रो जी.इनारीटु को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार फिल्म ‘द रेवेनांट’ में ‘ह्यूग ग्लास (Hugh Glass) की भूमिका के लिए लियोनार्डो डि कैप्रियो को प्रदान किया गया।
  • अभिनेत्री ब्रिए लार्सन (Brie Larson) को फिल्म ‘रूम’ में ज्वाय ‘मा’ न्यूसम की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता (Best Actor in a Supporting Role) का पुरस्कार मार्क रायलेंस को फिल्म ‘ब्रिज ऑफ स्पाइसेज’ में ‘रूडोल्फ एबेल’ की भूमिका में उल्लेखनीय अभिनय के लिए प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री (Best Actress in Supporting Role) का पुरस्कार फिल्म ‘द दानिश गर्ल’ में ‘गेर्डा वेगनर’ की उल्लेखनीय भूमिका के लिए अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म (Best Animated feature Film) का पुरस्कार फिल्म ‘इनसाइड आउट’ (निर्देशक-पीट डॉक्टर और रोनीडेल कार्मेन) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन (Best Cinematography) का पुरस्कार ‘द रेवेनांट’ फिल्म के लिए इम्मेनुअल लुबेज्की को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन (Best Costume Design) का पुरस्कार फिल्म ‘मैड मैक्स; फ्यूरी रोड’ के लिए जेनी बीवन (Jenny Beavan) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (Documentary) का पुरस्कार फिल्म एमी (निर्देशक-आसिफ कापाड़िया) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म (Best Foreign Language Film) का पुरस्कार हंगरी की फिल्म ‘सन ऑफ साउल’ (निर्देशक-लैजलो नेमेस (Laszlo Nemes) को प्रदान किया गया।
  • मौलिक गीत (Music Original Score) का पुरस्कार फिल्म ‘द हेटफुल एट’ के लिए इन्निओ मोरीकोन (Ennio MorriCone) को प्रदान किया गया।
  • इस बार फिल्म मैड मैक्सःफ्यूरी रोड को सबसे अधिक छः, द रेवेनांट को तीन तथा स्पॉटलाइट को दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए।
  • निर्देशक अलेजैन्ड्रो इनारीटु लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सम्मान से सम्मानित किए गये हैं जो कि पिछले 65 वर्षों में पहली बार किसी निर्देशक को लगातार प्रदान किए गये।
  • इनसे पूर्व वर्ष 1940 एवं 1941 में निर्देशक जॉन फोर्ड एवं वर्ष 1949 एवं 1950 में जोसेफ एल मैन्किएक्विस को लगातार दो बार निर्देशन के लिए ऑस्कर सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए लियोनार्डो डि कैप्रियो इस पुरस्कार के लिए वर्ष 2005, 2007, 2014 में नामित हो चुके थे पर इस बार वे पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/2016