प्रश्न-13 नवंबर, 2020 को 8वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय बैठक, 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किस देश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ?
(a) रूस
(b) भारत
(c) ब्राजील
(d) चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 13 नवंबर, 2020 को 8वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय बैठक (8th BRICS Science, Technology and Innovation Ministerial Meeting), 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई।
- यह बैठक रूस की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
- इस बैठक में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रियों ने सदस्य देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।
- बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया।
- बैठक में सर्वसम्मति से ब्रिक्स एसटीआई (STI) घोषणा-पत्र 2020 और ब्रिक्स एसटीआई गतिविधियों का कैलेंडर 2020-21 स्वीकार किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…