प्रश्न-15 नवंबर, 2020 को प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2014
(b) वर्ष 2010
(c) वर्ष 2011
(d) वर्ष 2008
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 15 नवंबर, 2020 को प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक व कवि सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 19 जनवरी, 1935 को तत्कालीन कलकत्ता, बंगाल प्रेसीडेंसी ब्रिटिश इंडिया में हुआ था।
- उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपूर संसार’ से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी।
- उन्होंने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
- उन्हें वर्ष 2011 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2004 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- फिल्म पोदोकखेप (Podokkhep) के लिए उन्हें वर्ष 2006 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
- उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सेवेलियर ऑफ लीजन द’ऑनर से भी सम्मानित किया गया था।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/entertainment/iconic-actor-soumitra-chatterjee-dies-at-85-2325403
https://en.wikipedia.org/wiki/Soumitra_Chatterjee