प्रश्न – 22 फरवरी‚ 2026 को प्रदान किए गए 79वें बाफ्टा अवॉड्र्स‚ 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- इसमें फिल्म ‘कॉन्क्लेव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
- भारत की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में यह पुरस्कार जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 फरवरी‚ 2026 को 79वां बाफ्टा अवॉड्र्स‚ 2026 समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ
- इसमें प्रदान किए गए प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार है –
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म– वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)
- आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म– हैमनेट
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक– पॉल थॉमस एंडरसन , फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता– रॉबर्ट अरामायो , फिल्म – (I Swear)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– जेसी बक्लेय, फिल्म –(Hamnet Value)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता– सिन पेन,फिल्म – One Battle After Another
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री– वुनमी मोसाकू, फिल्म – सिनर्स
- सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म-
- ज़ूटोपिया 2 (Zootopia 2)
- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री –
- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन (Mr Nobody Against Putin)
- सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेज़ी भाषा की फिल्म (Best Film Not in the English Language)-
- सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
- इस पुरस्कार समारोह में भारत की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
- आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेज़ी भाषा की फिल्म का पुरस्कार प्रस्तुत किया।
- इसमें भारत की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में यह पुरस्कार जीता।
- यह इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय प्रोडक्शन फिल्म बनी।
- डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है।
- ‘बूंग’ का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली।
- इसके बाद मुंबई फिल्म फेस्टिवल, वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी इसे खूब सराहा गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…