राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2026

प्रश्न – 25 से 28 फरवरी 2026 के मध्य राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2026 का आयोजन कहां किया गया है ?
(a) लखनऊ (b) बुलढाणा
(c) रांची (d) नई दिल्ली
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 – 28 फरवरी, 2026 के मध्य राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2026 का आयोजन महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के शेगांव में किया गया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी, 2026 को विसावा मैदान, संत गजानन महाराज संस्थान, शेगांव में मेले का उद्घाटन किया।
  • इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे
  • इसे केंद्रीय आयुष मंत्रालय अखिल भारतीय आयुर्वेद कांग्रेस के सहयोग से आयोजित किया गया है
  • इस पहल का उद्देश्य स्थायी आय के स्रोत के रूप में औषधीय फसलों की ओर विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है।
  • यह मेला स्वास्थ्य सेवाओं, ज्ञान प्रसार और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में आयुष प्रणालियों की भूमिका मजबूत होगी।
  • इसमें “आयुर्वेदिक खेती: उत्पादन, मूल्यवर्धन और विपणन” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2232300&reg=3&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234130&reg=3&lang=2