77वां गणतंत्र दिवस-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 26 जनवरी,2026 को 77वें गणतंत्र दिवस-2026 समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन थे
  2. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26 जनवरी,2026 को देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस-2026 मनाया गया
  • इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा।
  • 77वें गणतंत्र दिवस-2026 समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन थे
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई।
  • 90 मिनट की परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की तीस झांकियां प्रदर्शित की गईं।
  • इन झांकियों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्षों और सभी क्षेत्रों में बढ़ती आत्मनिर्भरता के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की प्रमुख हथियार प्रणालियों की प्रतिकृतियों को प्रदर्शित करने वाली त्रि-सेवा झांकी परेड के मुख्य आकर्षणों में रही।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/77th-republic-day-2026-celebrations-president-murmu-parade-kartavya-path-january-26-2026/article70550889.ece

https://www.hindustantimes.com/india-news/republic-day-2026-is-it-the-77th-or-78th-republic-day-know-everything-here-101769361653696.html