प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 25 जनवरी,2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की।
- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 जनवरी,2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की।
- इनमें छह पुरस्कार मरणोपरांत दिए जायेंगे।
- इसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया
- मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र दिया जाएगा।
- सशस्त्र बलों के कर्मियों को 13 शौर्य चक्र, इनमें एक मरणोपरांत दिया जायेगा
- वन बार टू सेना मेडल्स (वीरता) 44 वीरता सेना पदक जिनमें पांच मरणोपरांत, छह वीरता नौसेना पदक और दो वीरता वायु सेना पदक दिये जायेंगे।
- राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 301 सैन्य पदकों की भी स्वीकृति दी है।
- इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, 56 अति विशिष्ट सेवा पदक, नौ युद्ध सेवा पदक, सेना पदक के दो विशिष्ट बार, 43 विशिष्ट सेना पदक, आठ विशिष्ट नौ सेना पदक, 14 विशिष्ट वायु सेना पदक और 135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…