74वां भारतीय सेना दिवस

प्रश्न-15 जनवरी‚ 2022 को देशभर में 74वां भारतीय सेना दिवस मनाया गया। यह दिवस आजादी के बाद भारतीय सेना के किस पहले कमांडर के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
(a) ले. जनरल सैम मॉनिकशॉ
(b) ले. जनरल जैकब हसन
(c) ले. जनरल विपिन चंद्र जोशी
(d) ले. जनरल के .एम. करियप्पा
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी‚ 2021 को देशभर में ‘74वां भारतीय सेना दिवस’ मनाया गया।
  • यह दिवस आजादी के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर (प्रमुख) इन चीफ के. एम. करियप्पा के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उन्होंने 15 जनवरी‚ 1949 को भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष कमांडर इन चीफ एफ.आर.आर. बुचर (F.R.R. Butcher) से यह पद ग्रहण किया था।
  • इस अवसर पर लोंगेवाला (जैसलमेर‚ राजस्थान) में विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
  • यह स्मारक राष्ट्रीय ध्वज खादी के कपड़े से बना या गया था।
  • यह 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है तथा इसका वजन लगभग 1400 किग्रा. है।
  • उल्लेखनीय है कि लोंगेवाला वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक युद्ध का मुख्य केंद्र था।
  • इसके अलावा‚ इस अवसर पर भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए नई वर्दी जारी की।
  • राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की मदद से तैयार यह वर्दी वजन में हल्की और जलवायु अनुकूल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

1790154#:~:text=Every%20year%2C%2015%20January%20is,in%2DChief%20of%20Independent%20India.