प्रश्न-14 जनवरी‚ 2022 को एचपीएस अहलूवालिया का निधन हो गया। वह थे-
(a) पर्वतारोही लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता
(b) अर्थशास्त्री
(c) चित्रकार
(d) पर्यावरणविद्
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 14 जनवरी‚ 2022 को प्रशिक्षित पर्वतारोही लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर एचपीएस अहलूवालिया का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
- वह इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के संस्थापक थे।
- उन्होंने साहसिक खेल‚ पर्यावरण‚ विकलांगता और सामाजिक कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया।
- उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘हायर दैन एवरेस्ट’ सहित 13 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
- उन्हें पद्म भूषण (2002)‚ पद्म श्री (1965) और अर्जुन पुरस्कार (1965) से सम्मानित किया गया था।
- साथ ही उन्हें तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी मिला था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/india-news/padma-shri-awardee-hps-ahluwalia-dies-at-85-2709028