71वां बाफ्टा अवॉर्ड्स, 2018

प्रश्न-18 फरवरी, 2018 को 71वें बाफ्टा पुरस्कार, 2018 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया?
(a)  ला ला लैंड
(b) थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी
(c)  द शेप ऑफ वॉटर
(d) डार्केस्ट आवर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 फरवरी, 2018 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में 71वां बाफ्टा अवॉर्ड्स, 2018 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
  • मार्टिन मैकडोनाघ की फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ ने समारोह में सर्वाधिक 5 पुरस्कार जीते।
  • गिलर्मो डेल टोरो की फिल्म ‘द शेप ऑफ वाटर’ सर्वाधिक 12 श्रेणियों में नामांकित की गई थी जिसने 3 पुरस्कार जीते।
  • समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (मार्टिन मैकडोनाघ-निर्देशक, लेखक एवं निर्माता)
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म-थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-गैरी ओल्डमैन (डार्केस्ट ऑवर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-फ्रांसेस मैकडोरमंड (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-सैम रॉकवेल (थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-एलीसन जैनी (आई, टोन्या)
  • ओरिजनल स्क्रीनप्ले अवॉर्ड-थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-गिलर्मो डेल टोरो (द शेप ऑफ वाटर)
  • सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत अवॉर्ड-अलेक्जांद्रे डेस्प्लाट (द शेप ऑफ वाटर)
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री-आई एम नॉट योर नेग्रो
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन-ब्लेड रनर 2049
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म-कोको
  • सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश शॉर्ट एनीमेशन-पोलेस अपार्ट
  • सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म-काऊब्वॉय डेव
  • ‘द ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA: The British Academy of Film and Telivison Arts) एक विश्वस्तरीय स्वतंत्र कला संस्था है।
  • इसकी स्थापना 16 अप्रैल, 1947 को हुई थी। ब्रिटिश फिल्म में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य करने वालों को मान्यता देने हेतु इसकी स्थापना की गई थी।

संबंधित लिंक
http://www.bafta.org/film/awards/ee-british-academy-film-awards-in-2018
http://www.bafta.org/about