7वीं महिला विज्ञान कांग्रेस

प्रश्न-हाल ही में 7वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) नई दिल्ली
(c) इंफाल
(d) गुवाहाटी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 मार्च, 2018 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने इंफाल, मणिपुर में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र में 7वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य युवा महिलाओं को वैज्ञानिक समुदाय का हिस्सा बनाने और सक्रिय वैज्ञानिक अनुसंधान में संलग्न होने हेतु प्रेरित करना है।
  • इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से महिला वैज्ञानिकों ने भागीदारी की।
  • इस अवसर पर केसरी नाथ त्रिपाठी ने महिला विज्ञान कांग्रेस की एक स्मारिका का भी विमोचन किया।
  • ज्ञातव्य है कि महिला विज्ञान कांग्रेस का पहला संस्करण वर्ष 2012 में आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177630