प्रश्न – 13 नवंबर, 2025 को 7वां भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय संवाद-2025 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) ओंटारियो (d) दोहा
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 नवंबर, 2025 को 7वां भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय संवाद-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के निर्यात संवर्धन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक विकास मंत्री मनिंदर सिद्धू इस बैठक सह-अध्यक्षता की।
- इस बैठक ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को पुनर्जीवित करने और सहयोग के लिए एक दूरदर्शी एजेंडा निर्धारित करने के उद्देश्य से बातचीत के एक नए चरण को चिह्नित किया
- मंत्रिस्तरीय वार्ता में आर्थिक सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक व्यापक एजेंडे पर चर्चा हुई।
- यह चर्चा द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने और पोषण सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग और निवेश सुविधा सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही।
- मंत्रियों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार को शामिल करते हुए हाल की व्यापार नीतिगत प्रगति की भी समीक्षा की, और बाज़ार पहुँच बढ़ाने, नियामक संरेखण को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक आर्थिक लचीलापन को बढ़ावा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।
- उल्लेखनीय है की भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2023 में 18.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…