रणनीतिक साइबर अभ्यास

प्रश्न – 12-14 नवंबर, 2025 के मध्य भारत और मध्य एशियाई देशों ने साइबर खतरे की खोज और घटना प्रतिक्रिया प्रबंधन पर रणनीतिक साइबर अभ्यास का आयोजन कहां किया ?
(a) मास्को (b) बैंकाक
(c) नई दिल्ली (d) मुंबई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12-14 नवंबर, 2025 के मध्य भारत और मध्य एशियाई देशों ने साइबर खतरे की खोज और घटना प्रतिक्रिया प्रबंधन पर रणनीतिक साइबर अभ्यास का आयोजन नई दिल्ली में किया
  • भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र के साथ साझेदारी में इस अभ्यास का आयोजन किया गया
  • इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे को लक्षित करने वाले तेजी से परिष्कृत अंतरराष्ट्रीय साइबर खतरों से निपटने के लिए तकनीकी टीमों को उन्नत कौशल से लैस करना था।
  • इसे मध्य एशियाई देशों – कज़ाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के लिए आयोजित किया गया था
  • इस अभ्यास में साइबर सुरक्षा एजेंसियों, राष्ट्रीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों और मध्य एशियाई देशों की संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की तकनीकी टीमों ने भाग लिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2190103