62वां जियो फिल्मफेयर अवार्ड-2016

62nd FILMFARE AWARDS 2017

प्रश्न-62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड-2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) अक्षय कुमार
(b) अमिताभ बच्चन
(c) अजय देवगन
(d) आमिर खान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 जनवरी, 2017 को मुंबई नेशनल स्पोर्ट क्लब ऑफ इंडिया में 62वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
  • राम माधवनी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ को इस समारोह में सर्वाधिक 6 श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
  • शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कपूर एंड संस’ को पांच श्रेणियों में और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म-‘दंगल’ को चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
  • पुरस्कार वितरण समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-दंगल (निर्देशक-नितेश तिवारी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-नितेश तिवारी (फिल्म-दंगल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-आमिर खान (दंगल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-ऋषि कपूर (कपूर एंड संस)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-शबाना आजमी (नीरजा)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत-अमिताभ भट्टाचार्य (चन्ना मेरेया, फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक-अरिजीत सिंह (ऐ दिल है मुश्किल, फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका-नेहा भासिन (जग घुमेया, फिल्म-सुल्तान)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन-शाम कौशल (दंगल)
  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर-समीर उदिन (फिल्म-कपूर एंड संस)
  • सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक (कोरियाग्रॉफर)-आदिल शेख (कर गई चुल, फिल्म-कपूर एंड संस)
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान-पायल सलुजा (उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन-मितेश मीरचंदानी (नीरजा)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन-मोनिषा आर. बाल्दवा (फिल्म-नीरजा)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद-रितेश शाह (पिंक)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा एवं कहानी -शकुन बत्रा और आयशा देवित्री (कपूर एंड संस)
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि-योजना-मोनिषा आर बाल्दवा (नीरजा)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता-दिलजीत (उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री-रितिका (साला खड़ूस)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक-अश्विनी अय्यर तिवारी (निल बटे सन्नाटा)
    समालोचन श्रेणी के पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-मनोज वाजपेयी (अलीगढ़) और शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-सोनम कपूर (नीरजा)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘नीरजा’ (निर्देशक-राम माधवानी)
  • फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-शत्रुघ्न सिन्हा
  • फिल्मफेयर नई संगीत प्रतिभा का आर.डी.वर्मन अवॉर्ड-अमित मिश्रा (बुलेया, फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल)


संबंधित लिंक
http://www.filmfare.com/awards/filmfare-awards-2017/winners