प्रश्न-31 जनवरी, 2015 को 60वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह-2015 मुंबई में आयोजित किया गया। इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे दिया गया?
(a) क्वीन
(b) हैदर
(c) पीके
(d) खूबरसूरत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 31 जनवरी, 2015 को मुंबई में आयोजित 60वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘क्वीन’ को दिया गया है।
- विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘क्वीन’को सर्वाधिक 6 पुरस्कार मिले। ‘क्वीन’को सर्वाधिक 13 श्रेणियों में नामांकित किया गया था।
- प्रमुख क्षेत्रों में प्रदान किये गये पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार विकास बहल को (फिल्म-क्वीन) दिया गया।
- सर्वश्रष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहिद कपूर को (फिल्म-हैदर) दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कंगना रानाउत को (फिल्म-क्वीन) दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार शंकर-एहसान-लॉय को (फिल्म-टू स्टेट्स) दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार रश्मि सिंह को गीत‘मुस्कुराने की वजह’(सिटीलाइट्स) के लिए दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार कनिका कपूर को गीत‘बेबी डाल’(रागिनी एम.एम.एस.-2) के लिए दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार के.के. मेनन को (फिल्म-हैदर) दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार तब्बू को (फिल्म-हैदर) दिया गया।
- लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार कामिनी कौशल को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरुष अभिनेता का पुरस्कार फवाद खान (फिल्म खूबसूरत) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला का पुरस्कार कृति सेनन (फिल्म-हीरोपन्ती) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार अभिषेक वर्मन (फिल्म-टूस्टेट्स) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ कहानी हेतु रजत कपूर को फिल्म-आंखों देखी के लिए पुरस्कार दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आंखों देखी को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार संजय मिश्रा (फिल्म-आंखों देखी) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आलिया भट्ट (फिल्म-हाइवे) को दिया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.filmfare.com/news/the-winners-of-the-60th-britannia-filmfare-awards-8313.html
http://en.wikipedia.org/wiki/60th_Filmfare_Awards