प्रश्न-हाल ही संपन्न हुई ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 में पुरुषों के एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला किसने जीता?
(a) रोजर फेडरर
(b) काई निशिकोरी
(c) नोवाक जोकोविच
(d) एंडी मरे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 19 जनवरी से 1 फरवरी तक ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का आयोजन मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में किया गया।
- 1 फरवरी, 2015 को सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पराजित करके पांचवी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया।
- नोवाक जोकोवच ने पुरुष एकल वर्ग के इस मुकाबले में एंडी मरे को 7-6(5) 6-7 (4) 6-3 6-0 से पराजित किया।
- वहीं दूसरी ओर महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने रुस की मारिया शारापोवा को दो सेटों में 6-3 7 (7)-6(5) से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- ज्ञातव्य है कि सेरेना विलियम्स का ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह छठां खिताब है जबकि उनके करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगस की जोड़ी ने फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को (6-4), (6-3) से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- भारत के लिएंडर पेस के लिए यह करियर का 15वां ग्रैंड स्लेम खिताब है।
- पुरुष युगल वर्ग के अंतिम मुकाबले में सिमोन बोलेली और फेबियो फॉगनिनी (दोनों इटली) की जोड़ी ने ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस माहूत (दोनों फ्रांस) की जोड़ी को (6-4), (6-4) से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- महिलाओं की युगल वर्ग के अंतिम मुकाबले में बैथनी मैटेक सैंड्स (अमेरिका) और लूसी साफारोवा (चेक गणराज्य) की जोड़ी ने चान युंग-जेन चान (ताईवान) और जिया झेंग (चीन) की जोड़ी को (6-4), (7 (7)-6(5) से पराजित करके खिताब जीता।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ausopen.com/index.html
http://www.ausopen.com/en_AU/news/match_reports/2015-02-01/201502011422793598630.html
http://www.ausopen.com/en_AU/news/articles/2015-02-01/open_season_day_14.html